मैनपुरी: मैनपुरी के प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार का लगाया आरोप
मैनपुरी के एक प्राइवेट अस्पताल में कितनी क्षेत्र के गांव खद्दरा निवासी सत्यम पुत्र संदीप को बुखार आया था। जिसके बाद परिजनों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया था। इसके बाद किशोर की हालत बिगड़ गई। वहीं सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार से किशोर की मौत होने का आरोप लगाया है।