मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में गाटर पटिया गिरने से मां और बेटी घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी निर्मला देवी छत से लकड़ी उतारने के लिए चढ़ी थी। तभी अचानक से गाटर पटिया गिर गई। जिससे निर्मला देवी और उनकी बेटी संध्या दोनों लोग दबकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।