मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
ओछा थाना क्षेत्र के नगला कन्हई के पास घिरोर थाना क्षेत्र के नगला जोरवार निवासी अजय कुमार पुत्र धर्मेंद्र सिंह बाइक से अपने घर वापस शादी समारोह में होकर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।