अटरू: अटरू के ग्रामीण क्षेत्र में देव उत्थान एकादशी पर उठाए गए देव
Atru, Baran | Nov 21, 2026 चार माह की शयन मुद्रा से जागे देव, ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास से मनाई देवउठनी एकादशी धार्मिक आस्था और परंपराओं का पर्व देवउठनी एकादशी अटरू क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में गुरुवार को हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मान्यता के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से चार माह तक शयन मुद्रा में रहने वाले भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी को योग निद्रा से जागे।