सतगावां: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने किया मीरगंज, खूँटा तथा कलीडीह के विभिन्न बूथों का निरीक्षण
सतगावां। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार ,अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक तथा थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रखंड के मीरगंज ,खूँटा तथा कलीडीह में स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।