पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 5 लाख की सुपारी, दो सुपारी किलर गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले में शंकरलाल मीणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 26 जून को हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में सालमगढ़ थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर 5 लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी। शराब के नशे में मारपीट और अवैध संबंधों से परेशान होकर हत्या की साजिश रची गई। पुलिस पहले पत्नी और पड़ोसी को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अब मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। मामले में एक और आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
#Pratapgarh #PratapgarhNews #MurderCase #SupariKiller #CrimeNews RajasthanPolice