राघोगढ़: पटना गांव से सामान लेने गए तीन बाइक स्वरों की धरनावदा में ट्रक से हुई टक्कर, एक 18 वर्षीय युवक की हुई मौत, दो हुए घायल
Raghogarh, Guna | Jun 11, 2024 गुना के धरनावदा थाना के पटना गांव से सामान लेने गए तीन बाइक सवार युवकों की धरनावदा में ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में 18 वर्षीय श्रवण पुत्र बलवंत सिंह कुशवाह निवासी पटना की मौत हो गई। घायल संतोष कुशवाहा, गौतम कुशवाहा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना 11 जून की बताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।