गया जी। 10 सितंबर 2026
पितृपक्ष मेला 2026 में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग ने कसी कमर; तैयारियाँ जोरों पर:
गया जी, 10सितंबर 2026, विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 (25 सितंबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026) के दौरान गया जी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।
विद्युत अधीक्षण अभियंता (विद्युत आपूर्ति अंचल, गयाजी), श्री संदीप प्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में 24X7 विद्युत आपूर्ति और त्वरित शिकायत निवारण हेतु 7 नियंत्रण कक्ष (Control Rooms) बनाए गए हैं। यहाँ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन पालियों (shifts) में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी टीमों को त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए वॉकी-टॉकी से लैस किया जा रहा है।
मेला क्षेत्रवार किए जा रहे मुख्य कार्य:
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गयाजी (शहरी):
● बंगाली आश्रम से मंदिर तक पेड़ों की छंटाई की गई है।
● शाहमीर तक्या मोड़ से मंदिर तक फैले तारों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
● दुर्घटना से बचाव हेतु सभी खुले ट्रांसफॉर्मरों की बैरीकेडिंग की जा रही है।
● खुले नंगे तारों को बदलकर अब तक 9 किमी. कवर तार (AB Cable) बिछाए जा चुके हैं।
● सभी 33 एव 11 केवी फीडेरों का रख रखाव पूर्ण कर लिया गया है
● श्रद्धालुओं की बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए मेला क्षेत्र में लगभग08 अदद 200 kVA के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 315 KVA की जा रही है।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गयाजी (ग्रामीण):
● प्रेतशिला पहाड़ी एवं मेला क्षेत्र में अधिष्ठापित 4 ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव पूर्ण कर लिया गया है।
● प्रेतशिला पहाड़ पर विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए 15 नए पोल गाड़कर लाइन ऊपर ले जाने का कार्य प्रगति पर है।
● आसपास के क्षेत्रों में लगभग 5 किमी. LT लाइन की केबलिंग की गई है।
● अमरपुर फीडर में 11 kV लाइन के करीब 2 किमी. खुले तारों को कवर तारों से बदला जा रहा है।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मानपुर:
● सीता कुंड मेला क्षेत्र में एक अतिरिक्त 200 kVA का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है।
● 11 kV लाइन का रखरखाव, लगभग 500 मीटर रिकंडक्ट्रिंग एवं LT केबलिंग का कार्य संपन्न कराया गया है।
अतिरिक्त सुरक्षा एवं व्यवस्थाएँ:
● मेला क्षेत्र से जुड़े सभी पावर सब-स्टेशनों (PSS) की जाँच MRT टीम द्वरा की जा रही हैं। इसके अलावा:
● मेला क्षेत्र के सभी बिजली पोलों को सुरक्षा की दृष्टि से डाइइलेक्ट्रिक पेंट (Dielectric Paint) से पेंट किया जा रहा है।
● अस्थायी पंडालों, शिविरों एवं दुकानों को तत्काल अस्थायी विद्युत कनेक्शन (Temporary Connections) दिए जा रहे हैं।
◆ दंडीबाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है।
◆ सभी कार्यपालक अभियंताओं को तीर्थयात्रियों के आवासन स्थलों के आसपास तारों की मरम्मत सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Bihar Tak News18 Bihar All India Radio News
Gaya, Bihar | Sep 10, 2026