शंभूगंज: छत्रहार गांव में दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, शव घर से 200 फीट दूर मिला, पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाया
छत्रहार गांव में दुकानदार की ही चाकू से गोदकर हत्या कर शव को घर से 200 फीट दूरी पर फेंक दिया। मृतक गांव के ही स्व नवल मिश्र के 25 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार मिश्र है। घटना की सूचना मिलने के बाद शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार एसडीपीओ अमर विश्वास घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे डॉग स्क्वॉड को मंगाया।