शंभूगंज: शंभूगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद आपत्ति दर्ज कराने के लिए लगा शिविर, नहीं आया कोई आवेदन
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य पूरी होने के बाद नाम काटे मतदाता को आपत्ति दर्ज करने के लिए शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाया गया है। जहां बुधवार की शाम 4:00 बजे तक शिविर में अभी तक एक भी लोगों के द्वारा दावा आपत्ति नहीं की गई है। बीडीओ ने बताया कि यह शिविर अभी प्रखंड मुख्यालय में खुला रहेगा ताकि लोग अपना आपत्ति दर्ज कर सके।