शंभूगंज: शंभूगंज में राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक, 20 अगस्त से पंचायतों में शिविर लगाने का निर्णय
शंभूगंज प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को 12 से 3 बजे तक राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सीओ जुगनू रानी ने किया। बैठक में 20 अगस्त से प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में दो बार शिविर लगाने का निर्णय लिया। जिसमें डिजिटल जमाबंदी में सुधार मृतक के नाम से जमाबंदी है तो उसके उत्तराधिकारी के नाम से जमाबंदी सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।