BREAKING | गुप्तकाशी में भरभराकर गिरी पहाड़ी, केदारनाथ हाईवे कुछ देर रहा बंद
रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी स्थित विद्या धाम के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरे। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जबकि मंदिर मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन गई।
🙏 राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान कोई वाहन या व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
🚜 सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया।
⚠️ लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
🎥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
👉 वीडियो देखें, शेयर करें और यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
#BreakingNews #Guptkashi #KedarnathHighway #KedarnathYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #Landslide #HeavyRain #ViralVideo