Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

आज से शुरू हुआ सहकारी सप्ताह अधिकारियों ने जन-जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक "सहकारी सप्ताह" का आयोजन किया जा रहा है। सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों एवं आम नागरिकों को सहकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत ने सहकारी जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। सहकारी जन-जागरूकता रथ सप्ताहभर जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा तथा किसानों और आम नागरिकों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं एवं किसान हितैषी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। सहकारी सप्ताह के दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, मुरैना, सहकारिता विभाग, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ, मार्कफेड तथा जिले की विभिन्न सहकारी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किसान कल्याण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , सहायक आयुक्त सहित सहकारी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सदस्यता अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण, मध्यप्रदेश शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर फसल ऋण योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार, ऋण वसूली जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, सहकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता, दुग्ध सहकारी समितियों एवं उनके सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने का अभियान तथा सहकारिता आधारित विभिन्न जनहितैषी गतिविधियां शामिल रहेंगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, मुरैना द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि एवं डेयरी ऋण, स्वयं सहायता समूह ऋण, महिला सशक्तिकरण ऋण, स्वरोजगार ऋण तथा उपभोक्ता ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आम नागरिकों को बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं की जानकारी देकर बचत एवं निवेश के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। बैंक द्वारा अमानतों पर अधिकतम 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग ने जिले के किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें तथा सहकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक प्रगति एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाएं। "सहकारिता अपनाएँ - समृद्धि लाएँ" तथा "एक कदम सहकारिता की ओर, उज्ज्वल भविष्य की ओर" के प्रेरक संदेश के साथ सहकारी सप्ताह जिलेभर में उत्साह, जनसहभागिता एवं सहयोग की भावना के साथ मनाया जाएगा। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh #administration

7 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

#SuccessStory

🌾 मुश्किल वक्त में बना भरोसे का सहारा — प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 🌾

अत्यधिक वर्षा और जलभराव ने जब बाजरे की पूरी फसल बर्बाद कर दी, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने किसान देव सिंह रावत के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम किया।

📍 बघरोली ग्राम पंचायत के किसान देव सिंह रावत को वर्ष 2025-26 में अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण अपनी बाजरे की फसल में भारी नुकसान हुआ।
लेकिन फसल बीमा के तहत उन्हें ₹35,000 की दावा राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने नुकसान की भरपाई की और अगली फसल की तैयारी समय पर शुरू कर सके। 🌱

💬 "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने कठिन समय में मुझे नई उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा दी।" — देव सिंह रावत

✅ प्राकृतिक आपदा
✅ अतिवृष्टि और बाढ़
✅ जलभराव और प्रतिकूल मौसम

ऐसी परिस्थितियों में फसल बीमा किसानों के लिए बन रहा है सच्चा सुरक्षा कवच।

📢 फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ!

📞 अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करें।
📱 7065514447 पर व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से फसल बीमा एवं कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करें।
📲 क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए भी आसानी से फसल बीमा कराया जा सकता है।

#प्रधानमंत्रीफसलबीमायोजना #फसलबीमा #किसानहित #आर्थिकसुरक्षा #कृषि #FarmInsurance #PMFBY #किसानसमृद्धि

#SuccessStory 🌾 मुश्किल वक्त में बना भरोसे का सहारा — प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 🌾 अत्यधिक वर्षा और जलभराव ने जब बाजरे की पूरी फसल बर्बाद कर दी, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने किसान देव सिंह रावत के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम किया। 📍 बघरोली ग्राम पंचायत के किसान देव सिंह रावत को वर्ष 2025-26 में अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण अपनी बाजरे की फसल में भारी नुकसान हुआ। लेकिन फसल बीमा के तहत उन्हें ₹35,000 की दावा राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने नुकसान की भरपाई की और अगली फसल की तैयारी समय पर शुरू कर सके। 🌱 💬 "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने कठिन समय में मुझे नई उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा दी।" — देव सिंह रावत ✅ प्राकृतिक आपदा ✅ अतिवृष्टि और बाढ़ ✅ जलभराव और प्रतिकूल मौसम ऐसी परिस्थितियों में फसल बीमा किसानों के लिए बन रहा है सच्चा सुरक्षा कवच। 📢 फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ! 📞 अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करें। 📱 7065514447 पर व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से फसल बीमा एवं कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करें। 📲 क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए भी आसानी से फसल बीमा कराया जा सकता है। #प्रधानमंत्रीफसलबीमायोजना #फसलबीमा #किसानहित #आर्थिकसुरक्षा #कृषि #FarmInsurance #PMFBY #किसानसमृद्धि

Morena, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

Namaste Morenaअजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की 29 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। उसका शव जेल की बैरक में मिलने के बाद राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक व अपराध जगत में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जगन गुर्जर के साथ उसी बैरक में बंद कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु गुर्जर पर हत्या का आरोप है। मामले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई।

घटना के बाद जगन गुर्जर के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही और साजिश का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

जगन गुर्जर का आपराधिक इतिहास

धौलपुर (राजस्थान) निवासी जगन गुर्जर अपराध की दुनिया में आने से पहले दूध बेचने का काम करता था। बताया जाता है कि वर्ष 1994 में गांव के मंदिर में उसके पिता के कथित अपमान के बाद हुए विवाद के चलते वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए चंबल के बीहड़ों में चला गया और बाद में कुख्यात डकैत बन गया।

जगन गुर्जर के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित करीब 125 आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। वह लंबे समय से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Namaste Morenaअजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की 29 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। उसका शव जेल की बैरक में मिलने के बाद राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक व अपराध जगत में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जगन गुर्जर के साथ उसी बैरक में बंद कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु गुर्जर पर हत्या का आरोप है। मामले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद जगन गुर्जर के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही और साजिश का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। जगन गुर्जर का आपराधिक इतिहास धौलपुर (राजस्थान) निवासी जगन गुर्जर अपराध की दुनिया में आने से पहले दूध बेचने का काम करता था। बताया जाता है कि वर्ष 1994 में गांव के मंदिर में उसके पिता के कथित अपमान के बाद हुए विवाद के चलते वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए चंबल के बीहड़ों में चला गया और बाद में कुख्यात डकैत बन गया। जगन गुर्जर के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित करीब 125 आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। वह लंबे समय से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Morena Nagar, Morena | Jun 29, 2026

मुरैना में अवैध रेत माफियाओं पर सख्ती, एसपी और वनमंडलाधिकारी ने चंबल घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण

मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस-प्रशासन एवं वन विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना और वनमंडलाधिकारी हरीशचंद्र बघेल ने थाना देवगढ़ एवं सरायछौला क्षेत्र के चंबल नदी के संवेदनशील घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बरवासिन, खांडोली, सिहोरी, सिकरोदा और अजीतपुरा सहित विभिन्न गांवों एवं घाटों का भ्रमण कर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा चंबल नदी के घाटों पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित और सघन जांच के निर्देश दिए गए।
संयुक्त टीम ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद किया और उन्हें अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रेत उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक और वनमंडलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध रेत के भंडारण स्थलों पर संयुक्त कार्रवाई, संवेदनशील घाटों की लगातार निगरानी, रेत परिवहन मार्गों पर सघन चेकिंग तथा रेत कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

मुरैना में अवैध रेत माफियाओं पर सख्ती, एसपी और वनमंडलाधिकारी ने चंबल घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस-प्रशासन एवं वन विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना और वनमंडलाधिकारी हरीशचंद्र बघेल ने थाना देवगढ़ एवं सरायछौला क्षेत्र के चंबल नदी के संवेदनशील घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बरवासिन, खांडोली, सिहोरी, सिकरोदा और अजीतपुरा सहित विभिन्न गांवों एवं घाटों का भ्रमण कर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा चंबल नदी के घाटों पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित और सघन जांच के निर्देश दिए गए। संयुक्त टीम ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद किया और उन्हें अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रेत उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक और वनमंडलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध रेत के भंडारण स्थलों पर संयुक्त कार्रवाई, संवेदनशील घाटों की लगातार निगरानी, रेत परिवहन मार्गों पर सघन चेकिंग तथा रेत कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Morena Nagar, Morena | Jun 29, 2026

अंबाह थाना पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपियों से चार देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद।

मुरैना। अंबाह थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार 315 बोर के देसी कट्टे एवं चार जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए प्रत्येक आरोपी के कब्जे से एक-एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियारों और कारतूसों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने ये अवैध हथियार कहां से प्राप्त किए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

अंबाह थाना पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपियों से चार देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद। मुरैना। अंबाह थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार 315 बोर के देसी कट्टे एवं चार जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए प्रत्येक आरोपी के कब्जे से एक-एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियारों और कारतूसों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने ये अवैध हथियार कहां से प्राप्त किए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Morena Nagar, Morena | Jun 29, 2026