अंबाह थाना पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपियों से चार देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद।
मुरैना। अंबाह थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार 315 बोर के देसी कट्टे एवं चार जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए प्रत्येक आरोपी के कब्जे से एक-एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियारों और कारतूसों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने ये अवैध हथियार कहां से प्राप्त किए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।