निकाय चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
50 हजार वाहनों की तलाशी और एमवी एक्ट में 9421 पर कार्रवाई
राजसमंद सहित प्रदेशभर में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में 23 अगस्त प्रदेश में 4 घंटे 929 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वीके सिंह ने बताया कि नाकाबंदी में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच की गई। 27 हजार 397 दोपहिया और 23 हजार 265 चौपहिया (कुल 50 हजार 662) वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई हुई। इनमें 2,685 बिना हेलमेट, 987 बिना सीट बेल्ट और 345 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई। निर्धारित पैटर्न से अलग, अस्पष्ट या बिना नंबर प्लेट वाले 779 वाहनों, और काली फिल्म वाले 741 वाहनों और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले 171 चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। साथ ही विभिन्न मामालो में 286 लोगों को गिरफ़तार भी किया है।
#RajasthanPolice
#RajasthanNews
Rajsamand news
Jaipur news