राजसमंद शहरी सरकार बनाने के लिए मैदान में भाजपा- कांग्रेस, जनता किसे चुनेगी ? #Rajsamandnews
नगरपरिषद राजसमंद के चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा वार्ड 1 से 45 तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन जमा करने के साथ पैनल को अंतिम रूप देने की कार्रवाई चल रही है। इस बीच भाजपा व कांग्रेस के नेता अभी से अपनी अपनी जीत के दावे करने लगे हैं। अब सवाल यही है कि क्या कांग्रेस अपना बोर्ड राजसमंद में बरकरार रख पाएगी या भाजपा शहरी सत्ता की कमान छीन लेगी। दोनों ही राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र भी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही हर गली- मोहल्ले से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक चर्चा चुनाव की ही चल रही है और नेता व राजनेताओं से सवाल भी कर रहे हैं।
Nagar Parishad Rajsamand
Rajsamand city
Rajsamand chunav
नगर निकाय चुनाव 2026 राजसमंद