प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, हरियाणा को ₹14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के साथ कार्यकर्ताओं और गुरुग्रामवासियों ने अपैरल हाउस में वर्चुअल माध्यम से देखा ऐतिहासिक कार्यक्रम
जींद से विकास की नई रफ्तार: प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
मोदी सरकार का हरित परिवहन की ओर ऐतिहासिक कदम, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ
रेल चली बिना तेल, बिना बिजली'—प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया इतिहास - सर्वप्रिय त्यागी
हरियाणा बना देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का साक्षी, विकास परियोजनाओं की बरसी सौगात
रेल चली बिना तेल, बिना बिजली: भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 17 जुलाई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य स्टेडियम के सामने हुड्डा ग्राउंड, जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश को ₹14,700 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात समर्पित की। इन परियोजनाओं में आधुनिक परिवहन, स्वास्थ्य, सड़क अवसंरचना तथा जनसुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
गुरुग्राम में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अपैरल हाउस में वर्चुअल माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक अवसर पर पधारे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गुरुग्राम के नागरिक उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कार्यक्रम में पधारने पर गुरुग्राम उपायुक्त उत्तम सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा हरियाणा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ का स्वागत भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने किया। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी का जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, हितेश भारद्वाज ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा का स्वागत जिला महामंत्री मनीष सैदपुर ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा में किए जाने के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हजारों लोगों ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारो के जयघोष से अपैरल हाउस का हॉल गूंज उठा। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा हरियाणा के विकास को नई दिशा देने वाले इस ऐतिहासिक अवसर का स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत की तकनीकी क्षमता, हरित ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता और भविष्य की परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है, विशेषकर हरियाणा के विकास में यह एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को ₹14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी। इससे आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, सड़क एवं रेल संपर्क बेहतर होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लगातार साकार हो रहा है और हरियाणा इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा को ऐतिहासिक सौगात देने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया तथा कहा कि यह दिन हरियाणा के विकास इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।
गुरुग्राम के अपैरल हाउस में इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम मेयर राज रानी मल्होत्रा, गुरुग्राम महानगर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव, सभी पार्षद गण, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गुरुग्राम नागरिकों का कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद किया। अपन संबोधन में भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि रेल चली बिना तेल, बिना बिजली। यह ऐतिहासिक पहल सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया हैं, हम सभी का यह परम सौभाग्य है कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग में जन्म लिया हैं और उससे भी बड़ा सौभाग्य और गर्व की बात यह है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन में काम कर रहे हैं।
अपैरल हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद के सी.ओ सुमित कुमार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, पूनम भटनागर, हितेश भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सह मीडिया प्रभारी वरुण चौहान, जिला सचिव गंगा सिंह नेगी, भावना बडगुजर, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, अन्य भाजपा कार्यकर्ता, गुरुग्राम के नागरिक विशेषकर महिलाएं उपस्थित रही।