STF से मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, दो जवान गंभीर ANC :फिरोजाबाद में इटावा STF और कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके को दहला दिया। घंटों चली गोलीबारी में दो बदमाश मार गिराए गए, लेकिन इस कार्रवाई में STF के दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक जवान के कंधे और दूसरे के पेट में गोली लगी है, जिन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। VO :घटनाक्रम की शुरुआत 3 जुलाई को इटावा में एक व्यापारी से हुई लूट की वारदात से हुई थी। तभी से इटावा STF इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और भागते हुए गांव कन्हाई का नगला की ओर निकल गए। पीछा कर रही STF टीम पर लगातार गोलियां बरसाते हुए बदमाश एक स्कूल में घुस गए, जहां उन्होंने एक मासूम बच्चे को गन पॉइंट पर ले लिया। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत फैल गई।