खजनी: उनवल के वार्ड नंबर 2 में पहुंचा भारतीय सेना के जवान का पार्थिव शरीर, पार्थिव शरीर को देखते ही बेसुध हुईं पत्नी और माँ
नगर पंचायत उनवल वार्ड संख्या 2 के बाबू बेढ़ा मौजे के निवासी रामसांवर यादव के 35 वर्षीय पुत्र व भारतीय सेना के जवान दिवाकर यादव की राजस्थान के बाड़मेर में हुए एक हादसे में बिजली का करंट लगने के बाद कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। शहीद दिवाकर यादव का शव उनके पैतृक निवास पर पहुंचने से पहले अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।