खजनी: बेलघाट थाना क्षेत्र के चपरहट गांव के निवासी युवक ने कम्हरियाघाट पुल से सरयू नदी में लगाई छलांग
गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल छोर पर स्थित बेलघाट थाना क्षेत्र के चपरहट गांव के निवासी परशुराम यादव के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ बबलू ने रविवार की सुबह कम्हरिया घाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया। अभिषेक रविवार की सुबह कम्हरियाघाट के पुल पर साइकल से गए थे। अगल बगल के लोगों ने बताया कि अभिषेक ने साइकल को पुल पर खड़ा करने के बाद नदी में छलांग लगा दिया।