खजनी: विकासखंड बेलघाट के रतनपुरा के ग्राम प्रधान के असामयिक निधन के बाद गांव के दो प्रत्याशियों ने ब्लॉक पर किया पर्चा दाखिला
विकासखंड बेलघाट की रतनपुरा गांव के ग्राम प्रधान प्रभु उम्र करीब 62 वर्ष की बिगत पांच महीने पूर्व होली के पहले लंबी बीमारी के चलते असामयिक मृत्य हो गई थी। जिसके बाद से गाँव में ग्राम प्रधान का जगह खाली था। सोमवार को बेलघाट ब्लाक में ग्राम प्रधान रहे प्रभु की पत्नी फूला व गांव के ही पूर्व प्रधान राजू ने पर्चा दाखिला किया है।