खजनी: पशु चराने गए भलुवान गाँव के 15 वर्षीय किशोर की आमी नदी में डूबने से हुई मौत, मौत की ख़बर से परिवार में मचा कोहराम
खजनी थाना क्षेत्र के भलुवान मे दोपहर में खेत के तरफ पशु को चराने के लिए गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भलुवान गांव के निवासी राममिलन यादव के 15 वर्षीय पुत्र शुभम यादव रविवार को दोपहर में गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर आमी नदी के बगल के बाग में अपने पशु को चराने के लिए लेकर गया था।