खजनी: खजनी क्षेत्र के तहसील, ब्लॉक परिसर, ब्लाक संसाधन केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई जगहों पर हुआ पौधरोपण
प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को खजनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान खजनी तहसील, ब्लॉक परिसर, ब्लाक संसाधन केन्द्र समेत कई स्थानों पर अभियान चला कर पौधे लगाए गए। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी राजस्व निरीक्षक देवनरायण मिश्रा समेत सभी लेखपालों व अधिवक्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया।