खजनी: उनवल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 के रहने वाले भारतीय सेना के जवान की बिजली के करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
खजनी तहसील क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 के रहने वाले भारतीय सेना के जवान रामसांवर यादव के पुत्र दिवाकर यादव (उम्र 35 वर्ष) की रविवार 21 जुलाई को लगभग शाम 6.30 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिवाकर राजस्थान के जालोर में अपनी यूनिट 74 आर्मर रेजिमेंट हेडक्वार्टर कम्पनी में नायक के पद पर तैनात थे।