मलिहाबाद: विकासखंड माल अंतर्गत लोधखेड़ा में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री, लोगों को किया संबोधित
मलिहाबाद विधानसभा अंतर्गत विकासखंड माल के लोध खेड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने वहां पर भारत को विकसित बनाने के विषय पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान लोगों से आवाहन किया गया कि वह भारत को विकसित बनाने की दिशा में काम करें और केंद्र सरकार का सहयोग करें।