मलिहाबाद: पारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना पारा अंतर्गत क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां पर देखी गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और मामले में पुलिस से एक्शन की गुहार लगाई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।