मलिहाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, करवाया निस्तारण
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के द्वारा अपने दुबग्गा आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण के साथ ही तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।