मलिहाबाद: जगदीशपुर और मसीढा हमीर में हुई विपक्षी गठबंधन के जोन, बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की अहम बैठक, दिए दिशा-निर्देश
जगदीशपुर और मसीढा हमीर में विपक्षी गठबंधन के दलों की अहम बैठक संपन्न हुई। जोन, बूथ और सेक्टर प्रभारियों की इस बैठक में वहां पर तमाम दिशा निर्देश दिए गए। भाजपा की नीतियों एवं कार्यों को लेकर भी वहां पर जमकर निशाना साधा गया और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार हुई।