हजरतगंज: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- किसी की मौत पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
Sadar, Lucknow | Mar 29, 2024 माफिया मुख्तार की मौत मामले में लगातार राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो लोग मौत को संदिग्ध मौत बता रहे हैं उन्हें फोरेंसिक रिपोर्ट पर विश्वास होना चाहिए। इसी के साथ उनके द्वारा तमाम अन्य बातें भी कही गई।