सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में शक के आधार पर युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले सुबेदार वार्ड में दो आरोपियों ने मिलकर एक युवक को शक होने पर चाकू मार दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने बीएमसी में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।