सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें आईं, अगले महीने से शुरू होंगी, जिले के मरीजों को मिलेगा लाभ
सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लगातार चली जा रही मांग के बाद आधुनिक सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन उपलब्ध हो गई है। बुधवार शाम 4:00 बजे डीन डॉक्टर पीएस ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की एमआरआई मशीन की लागत लगभग 13.5 करोड़ और और सीटी स्कैन मशीन 6 करोड रुपए की है। 15 दिन में इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करके सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन शुरू कर सकेंगे।