सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात आरोपी गोली मारकर हुआ फरार, केस दर्ज
बहेरिया थाना में आने वाली कर्रापुर चौकी क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को अज्ञात आरोपी ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन पहले बंसल अस्पताल ले गए। जहां से उसे तुरंत बीएमसी भेज दिया गया। बीएमसी में कुछ देर इलाज करवाने के बाद परिजन तुरंत उसे राय अस्पताल ले गए। जहां घायल का आपरेशन हुआ।