सागर नगर: पहलगाम आतंकवादी हमले का सागर में मुस्लिम समाज ने किया विरोध, आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है।मुस्लिम समाज भी आतंकी विरोध कर रहा है। सागर शहर के गोपालगंज के भारत चौक पर मुस्लिम समाज के लोग बुधवार रात 8 बजे इकट्ठा हुए।जहां कैंडल जलाकर और 2 मिनट का मौन रख हमले में मृत वे लोगों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही भारत सरकार से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।