बरहट: जमुई जाने के क्रम में मटिया के पास नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन का स्वागत नेचर विलेज मटिया ने किया
Barhat, Jamui | Feb 13, 2025 जमुई जाने के दौरान गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन को मलयपुर- लक्ष्मीपुर मुख मार्ग स्थित पाड़ो के पास 9 बजे के आसपास नेचर विलेज मटिया के द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर नेचर विलेज मटिया के संस्थापक सह पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह ने मंत्री नितिन नवीन का स्वागत कर उन्हें नेचर विलेज के उत्पाद को भेट किया।