बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पुलिस पहचान में जुटी
Barhat, Jamui | Feb 12, 2025 कियुल-जसीडीह रेलखंड स्थित जमुई रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। घटना मंगलवार की देर शाम 8 बजे के लगभग बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर कई यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन से गुजरने लगी, युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। हालांकि मौजूद यात्रियों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया।