रंगरा चौक: ज़मीन विवाद में भाई ने किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
भवानीपुर वार्ड संख्या 6 में जमीन विवाद को लेकर भाई ने ही भाई पर हमला कर दिया। घटना में गोपाल कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मायागंज अस्पताल, भागलपुर में चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, उनके भाई मिथुन झा और सोनू झा अपनी पत्नियों के साथ घर में घुसकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गई और धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया गय