टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया, पंजीयन हुए
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में डॉक्टर जगदीश प्रजापति मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 50 से अधिक दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं पंजीयन के उपरांत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।