आमला: आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने बगडोना महाविद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षा व कौशल विकास पर हुई चर्चा
Amla, Betul | Sep 12, 2026 शनिवार को आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सरदार विष्णु सिंह गोंड शासकीय महाविद्यालय, बगडोना में आयोजित “युवा संवाद—सपने, संवाद, सफलता” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बैतूल कलेक्टर श्री सौरभ संजय सोनवणे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक और कलेक्टर ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके सपनों, लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।