पांगी में जिला स्तरीय फुल-यात्रा उत्सव का आगाज, 17 अक्टूबर तक किलाड़ में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल अमित भरमौरी ने शुभारंभ में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
किलाड़ में तीन दिवसीय उत्सव शुरू, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो किलाड़, 15 अक्टूबर।
जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में वीरवार को प्रसिद्ध जिला स्तरीय फुल-यात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ। 15 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में पांगी घाटी की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित कुमार भरमौरी के नेतृत्व में किया गया।
फुल-यात्रा उत्सव पांगी घाटी की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान पांगी की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। ऐसे आयोजन स्थानीय विरासत को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
पांगी घाटी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। फुल-यात्रा उत्सव इसी विरासत को सहेजने और उसे व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। उत्सव को लेकर क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल है।