राजस्थान नर्सेंज यूनियन भीलवाड़ा द्वारा राजधानी जयपुर मे निदेशक अराजपत्रित स्वास्थ्य से कि मुलाक़ात,
*भीलवाड़ा जिले के नर्सेंज की पीड़ाओ को निदेशक राकेश शर्मा के समक्ष रखी गई*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजस्थान नर्सेंज यूनियन महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में राजधानी जयपुर में जाकर निदेशक चिकित्सा राकेश शर्मा से मिलकर आर न यु टीम द्वारा ज्ञापन दिया गया
जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया कि महात्मा गांधी चिकित्सालयभीलवाड़ा एवं राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में नर्सेंज कर्मचारियों को मासिक वेतन की परेशानी,पद विलोपन की परेशानी एवं ठेके पर रखे 48 संविदा कर्मियों के हटने की परेशानी के कारण अत्यंत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है
महासचिव विनोद सोनी ने बताया की निदेशक को बताया गया कि यह मानसिक तनाव न केवल नर्सेंज संवर्ग पर अपितु एक दशक से महात्मा गांधी चिकित्सालय में अन्य नर्सेंज के पद भी न बढ़ाए जाने के कारण जहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में 533 बेड स्वीकृत है उसके विपरीत लगभग 830 बेड लगाकर प्रतिदिन करीबन 900 से 1000 मरीज का इलाज किया जा रहा है जिसका सबसे बड़ा भार नर्सिंग ऑफिसर्स पर पड़ रहा है जो की अत्यंत ही विचारणीय और अत्यंत मानसिक तनाव को नर्सेंज द्वारा वहन किया जा रहा है जिसे अति शीघ्र दूर किया जावे नर्सेंज को जिनके पद विलोपित किए गए उनको महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा की कैथ लेब में 48 संविदा कर्मियों को वापस समायोजित किया जावे एवं 83 नर्सेंज जो की मेडिकल कॉलेज से पद विलोपन होकर अभी आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं उन्हें भी निजात दिलवाकर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में ही समायोजित कर दिया जाए और नर्सेंज की वेतन वीसंगति एवं नर्सिंग अधीक्षक पदों की पदोन्नति में छूट नर्सिंग सीनियर ऑफिसर्स की पीड़ा को भी अति शीघ्र खत्म करके उन्हें न्याय दिया जाए ऐसी मांग रखी गई!
उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया ने बताया की इसके बाद टीम ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तत्पष्यात विधयाक खंडेलवाल ने चिक्तिसा मंत्री गजेंद्र सिंह खिवंसर को दूरभाष पर नर्सिंग कर्मचारियो की परेशानिया दूर करने की पैरवी की