कुर्था: मोती पुर में एकता जीविका समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित, 6980 परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का मंच
Kurtha, Arwal | Sep 16, 2026 कुर्था प्रखंड के पिंजरावां पंचायत स्थित मोतीपुर बाजार में एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की दूसरी वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी, बीडीओ संजीव कुमार, बीपीएम चंदन कुमार एवं समिति अध्यक्ष सुबि कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।