लखीसराय: लखीसराय जिले में पोषण पखवाड़ा को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संचालित पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केद्रों पर जन जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है शुक्रवार अपराह्न 3:55 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा इसे लेकर जानकारी दी गई. जिसके मुताबिक शुक्रवार को महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी के साथ पोषण चौपाल का आयोजन हुआ.पोषण पर जोर दिया गया.