कुंडा: सहजनी गांव में नाले में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहजनी गांव में बुधवार सुबह 9 बजे शौच के लिए गए 19 वर्षीय दीपू सरोज उर्फ दीपक की दुवार नाले में डूबने से मौत हो गई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े और पेंटिंग करने वाले पिता के सहारे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टम