महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और हुनर का परचम लहरा रही हैं, और इसकी एक शानदार तस्वीर देखने को मिलती है मधेपुरा रेल लोकोमोटिव फैक्ट्री में।
देश के सबसे शक्तिशाली रेल इंजनों के निर्माण में यहाँ काम कर रही महिला कर्मियों की भी अहम भूमिका है। इस फैक्ट्री में हर साल करीब 200 लोकोमोटिव तैयार किए जाते हैं और इनके निर्माण से लेकर कई तकनीकी प्रक्रियाओं तक महिलाएँ पूरी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
हाल ही में कवरेज के दौरान इन महिला कर्मियों से बातचीत का मौका मिला। उनका कहना था—जब अपने हाथों से तैयार किए गए इंजन को रेलवे ट्रैक पर दौड़ते देखते हैं, तो गर्व होता है कि देश के विकास और भारतीय रेलवे की इस नई ताकत में हमारा भी योगदान है।
इनकी मेहनत, अनुभव और गर्व से जुड़ी ऐसी ही कई सच्ची कहानियों पर आधारित हमारा विशेष वीडियो अभी एडिट हो रहा है। जल्द ही Way4U के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको इन महिला कर्मियों का इंटरव्यू भी देखने को मिलेगा।
फिलहाल इन तस्वीरों को देखिए और बताइए—देश के विकास में महिलाओं की इस मजबूत भागीदारी को आप कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर लिखिए।
Bihar, India | Sep 22, 2026