ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:4 बदमाश गिरफ्तार, 15 मोबाइल और 4 लैपटॉप जब्त
.
.
डीडवाना-कुचामन जिले में ऑनलाइन गेमिंग और बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कुचामनसिटी पुलिस और डीएसटी टीम ने इस संगठित गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, सिम कार्ड, चार्जर और हिसाब-किताब की एक डायरी मिली है। इस डायरी में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज होने की बात सामने आई है।पुलिस को 13 सितंबर को कुचामनसिटी थाना क्षेत्र में टैगोर कॉलेज के पास एक किराए के कमरे में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस पर कुचामनसिटी पुलिस और डीएसटी टीम ने तुरंत वहां छापा मारा। कमरे की तलाशी में 4 लोग मोबाइल और लैपटॉप पर काम करते हुए मिले। शुरुआती पूछताछ और उपकरणों की जांच में साइबर ठगी से जुड़ी बातें सामने आने पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।ऑनलाइन गेमिंग और बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगते थे शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगते थे। वे इसके लिए टेलीग्राम, व्हाट्सऐप, व्हाट्सऐप बिजनेस और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। आरोपी दूसरों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेते थे। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से मिले मोबाइल और लैपटॉप की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इनमें मौजूद मोबाइल नंबर, सिम, डिजिटल आईडी, चैट, सोशल मीडिया अकाउंट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। इसके अलावा, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन के आधार पर ठगी की पूरी कड़ी का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में जानासर निवासी रवि महिया (20) और पोबेरी निवासी राजेंद्र (24), शिवराज (22) और शिवराज (26) के रूप में हुई है। इन चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
#didwananews
#OnlineFraud
#CyberSecurity