मोहनलालगंज: सिठौली कला में आयोजित PDA चौपाल में पूर्व मंत्री, विधायक समेत कई सपा नेताओं ने की शिरकत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
गोसाईगंज के सिठौली कला में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। वहीं पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने पीडीए चौपाल में शोषित वंचित समाज के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है।