बगहा: वाल्मीकीनगर पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
वाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त कन्नू खान निवासी डैनमरवा रामनगर निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में आईपीसी की धारा-420 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।