दरअसल, पुलिस को 28 अक्टूबर की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि अकलतरा के आजाद चौक के पास लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते 5 जुआरी नंदकिशोर साहू, लक्ष्मीचंद देवांगन, ताकेश्वर केंवट, ईश्वर प्रसाद देवांगन, हिमांशु वैष्णव के कब्जे से 52 सौ रुपये को जब्त करके गिरफ्तार किया है।