चाईबासा: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत जिलेभर में किसानों के खेतों का निरीक्षण
चाईबासा। चावल विकास निदेशालय, भारत सरकार, पटना के निदेशक डॉ. मान सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम मृत्युंजय कुमार ने बुधवार को 11 बजे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के जिलेभर के लाभुक किसानों के खेतों का स्थल निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान निदेशक ने किसानों के खेतों में धान, अरहर का निरीक्षण किया।