🚨 खाकी वर्दी की जिम्मेदारी पर सवाल! नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस हालत में मिली राइफल! 😳
🍺 दुर्ग से कैदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल छोड़ने पहुंचे ASI और आरक्षक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि कैदी को जेल में शिफ्ट करने के बाद दोनों ने शराब का सेवन किया और प्रतीक्षा बस स्टैंड पर नशे की हालत में जमीन पर पड़े रहे।
🔫 हैरानी की बात यह कि उनकी राइफल भी लावारिस हालत में पड़ी मिली! सुबह स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने राइफल अपने कब्जे में लेकर सरगुजा एसपी को जानकारी दी।
⚠️ सवाल यह है कि जिनके हाथों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, उनकी ऐसी लापरवाही कितनी गंभीर है? क्या ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?
💬 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं!
#BreakingNews #Chhattisgarh #Ambikapur #Police #ViralVideo #PoliceNegligence #LatestNews
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।